7 साल में भारत लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में 36 देशों से 275 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। शाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आधुनिक तकनीक, मजबूत कानूनों और वैश्विक सहयोग के जरिए भगोड़ों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हासिल की है।

2019 के बाद तेज हुई कार्रवाई

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2019 के बाद से 274 अपराधियों की भारत वापसी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान औसतन हर साल केवल चार भगोड़े अपराधियों को ही वापस लाया जाता था, जबकि मोदी सरकार ने इस दिशा में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है।

उन्होंने लिखा, “एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वे दुनिया के किसी भी देश में क्यों न भागे हों, कानून से बच नहीं सकते।”

“अब सिस्टम की कमियों का फायदा नहीं उठा सकते अपराधी”

गृह मंत्री ने कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है जब अपराधी कानूनी और प्रशासनिक कमियों का फायदा उठाकर विदेशों में छिप जाते थे।

उन्होंने कहा, “नए भारत ने नए कानूनों, मजबूत संस्थाओं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए सुरक्षा का ऐसा मजबूत तंत्र तैयार किया है, जिसे तोड़ना आसान नहीं है।”

तीन नए कानूनों और तकनीक का जिक्र

एक अन्य पोस्ट में अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस-आधारित और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ऑपरेशन शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों में शामिल ट्रायल इन एब्सेंटिया (आरोपी की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने) का प्रावधान फरार अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को और प्रभावी बनाता है।

PMLA के तहत हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त

गृह मंत्री के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अब तक 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 18,762 करोड़ रुपये की संपत्ति रिकवर की जा चुकी है।

BHARATPOL सिस्टम का भी किया जिक्र

अमित शाह ने कहा कि BHARATPOL जैसे नए प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारत के समन्वय को मजबूत किया है। उनके मुताबिक, इस प्रणाली के जरिए अब दुनिया का कोई भी कोना भगोड़े अपराधियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से बच न सके, चाहे वह किसी भी देश में क्यों न छिपा हो।

संबंधित खबरें

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

Recommended Stories

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव