भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

सैन फ्रांसिस्को के कैफे में डिजिटल क्रिएटर वाग्मिता सिंह से सैंडविच से चीज़ हटाने के लिए 75 सेंट एक्स्ट्रा मांगे गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
सैन फ्रांसिस्को कैफे

मुंबई की डिजिटल क्रिएटर वाग्मिता सिंह इन दिनों अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घूम रही हैं। इसी दौरान एक कैफे में उनके साथ ऐसा अनुभव हुआ, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वाग्मिता ने बताया कि उन्होंने कैफे में सैंडविच ऑर्डर किया और उसमें चीज़ नहीं डालने के लिए कहा। इसके बाद उनसे चीज़ हटाने के लिए अतिरिक्त पैसे मांगे गए।

वाग्मिता सिंह को इससे पहले अमेजन सेल के विज्ञापन में भी देखा जा चुका है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट thatindianchick_ से इस पूरे अनुभव का वीडियो शेयर किया है।

चीज़ हटाने के लिए मांगे 75 सेंट

वाग्मिता के मुताबिक, उन्होंने सैंडविच ऑर्डर करते समय वेट्रेस से कहा था कि उसमें चीज़ मत डालना। वेट्रेस ने उनकी बात मान ली, लेकिन साथ ही बताया कि इसके लिए उन्हें 75 सेंट यानी करीब 72 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

यह सुनकर वाग्मिता हैरान रह गईं। उन्होंने सवाल किया कि जब सैंडविच में चीज़ डाला ही नहीं जा रहा है, तो उसके लिए अलग से पैसे क्यों लिए जा रहे हैं।

वाग्मिता के अनुसार, कैफे की ओर से बताया गया कि वहां हर डिश एक तय रेसिपी के हिसाब से तैयार की जाती है। अगर कोई ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डिश में बदलाव करवाता है, तो शेफ को उसके लिए अतिरिक्त काम करना पड़ता है। इसी वजह से कस्टमाइजेशन के लिए एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है।

41 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल

वाग्मिता ने करीब 41 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी कार के पास खड़ी होकर सैन फ्रांसिस्को के कैफे में हुए अपने अनुभव के बारे में बताती नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट किए जाने के करीब 24 घंटे के अंदर वीडियो को 64 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। वहीं, करीब 2 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया और हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी राय दी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वाग्मिता के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने चीज़ हटाने के लिए अतिरिक्त पैसे लिए जाने पर हैरानी जताई। वहीं, कुछ यूजर्स ने अमेरिका में खाने के ऑर्डर को कस्टमाइज करने से जुड़े अपने अनुभव भी शेयर किए।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर