गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की अपील

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी जारी की है। निजी और सरकारी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम करने की अपील की गई है।
गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी

गुरुग्राम: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के चलते जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी सरकारी और निजी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहने की अपील की गई है।

प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कर्मचारियों के घर से काम करने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही जलभराव वाले इलाकों में सड़क और नालियों की मरम्मत व रखरखाव का काम भी आसानी से किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न

सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफको चौक और ओल्ड गुरुग्राम के कई हिस्से जलभराव से प्रभावित रहे।

राजीव चौक पर कई वाहन पानी में फंस गए। वहीं, सोहना रोड पर स्कूल बस और एंबुलेंस के भी जलभराव में फंसने की तस्वीरें सामने आईं।

दोपहर 1:30 बजे तक 70 मिमी बारिश

जिला प्रशासन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक गुरुग्राम में करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजीव चौक, इफको चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-5, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में बारिश का असर देखने को मिला।

बारिश के बाद नाहरपुर अंडरपास में भी पानी भर गया, जिससे कई रास्तों पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। पुराने गुरुग्राम के सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और ओल्ड दिल्ली रोड पर भी दोपहर तक जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

शीतला माता रोड सबसे ज्यादा प्रभावित

एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सरहौल बॉर्डर, राजीव चौक, नरसिंहपुर और आसपास के कई इलाकों में दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।

शीतला माता रोड बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रहा। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की टीमें जलभराव और यातायात की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”