भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बेशर्मी की सारी हदें पार! गर्लफ्रेंड से अपनी कार को बनवाया ‘किसिंग कार’

ग्वालियर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपनी कार पर करीब 3400 लिपस्टिक किस के निशान बनवाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार को पकड़कर चालान किया और सभी निशान हटवाए।
किसिंग कार
गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 Kiss!

सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा लाइक्स-व्यूज पाने के लिए लोग कई तरह के अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। उसकी गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बनाए। इसके बाद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। दावा है कि वीडियो को महज एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज मिले। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होना युवक के लिए महंगा साबित हुआ और मामला ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया।

कहां से आया ‘किसिंग कार’ को सजाने का आइडिया

यह पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का बताया जा रहा है। कार के मालिक का नाम आदित्य सिकरवार बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य और उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक विदेशी ट्रेंड देखा था। इसी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार को कुछ अलग अंदाज में सजाने का आइडिया आया।

इसके बाद गर्लफ्रेंड ने लाल लिपस्टिक से कार की पूरी बाहरी बॉडी पर किस के निशान बनाने शुरू किए। कार पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 3400 लिपस्टिक किस के निशान बनाए गए। इस पूरी कार को तैयार करने में करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगा।

सड़क पर निकली तो लोगों की नजरें थम गईं

जब यह कार सड़क पर निकली तो इसे देखकर लोग हैरान रह गए। कार की पूरी बॉडी पर बने लाल होंठों के निशान दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। देखते ही देखते वीडियो पर करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए।

वायरल वीडियो देखकर पुलिस ने शुरू की तलाश

कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला ट्रैफिक पुलिस की नजर में भी आया। पुलिस ने वायरल वीडियो और तस्वीरों को देखा, जिसमें कार का नंबर साफ दिखाई दे रहा था। नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाई और कार को थाटीपुर इलाके से पकड़ लिया।

ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर चलती भी दिखाई दे रही थी। यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने कार मालिक का 5,500 रुपये का चालान किया।

खुद हटाने पड़े ‘किसिंग कार’ के निशान

पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद कार पर बनाए गए सभी लिपस्टिक के निशान हटवाए गए। बताया गया कि कार मालिक ने खुद अपने हाथों से कार के निशान साफ किए। इसके बाद कार को पानी से धोकर पूरी तरह साफ किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें। कुछ मिनट की वायरल फेम के चक्कर में की गई गलती बाद में भारी पड़ सकती है।

संबंधित खबरें

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में

Recommended Stories

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में