भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पटना में आज छात्रों का महाआंदोलन, गांधी मैदान से राजभवन मार्च, कई रास्ते बंद, देखें ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में छात्र संगठनों ने आज गांधी मैदान से राजभवन/लोक भवन मार्च का ऐलान किया है। BPSC, TRE-4 समेत भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
पटना स्टूडेंट आंदोलन

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को छात्रों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। पिछले कई दिनों से TRE-4 के अभ्यर्थी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। अब 15 छात्र संगठन एकजुट होकर गांधी मैदान से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

जगह-जगह बैरिकेडिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर समेत कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जेपी गोलंबर के पास प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। इसके अलावा जेपी गोलंबर से राजभवन तक अलग-अलग चौक-चौराहों पर भी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारी निर्धारित मार्ग से आगे न बढ़ सकें।

गांधी मैदान से राजभवन तक 1,200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट से माहौल खराब न हो।

जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहे पर करीब 200 से 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं।

छात्रों के मार्च को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

छात्र संगठनों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और गांधी मैदान से राजभवन की ओर पैदल मार्च को देखते हुए पटना में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान के आसपास ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • आयकर गोलंबर से कोतवाली की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। वाहनों को मंदिरी नाला की ओर डायवर्ट कर अशोक राजपथ भेजा जाएगा।
  • पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा की ओर वाहनों का परिचालन रोका जाएगा।
  • आर ब्लॉक से आयकर गोलंबर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
  • पुलिस लाइन से बैंक रोड, बुद्धमार्ग-छज्जूबाग, टीएन बनर्जी पथ और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी।
  • एग्जीबिशन रोड पर भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
  • एसपी वर्मा रोड के ऑटो को स्वामीनंदन तिराहा से बाटा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। आम वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

छात्रों के महाआंदोलन को देखते हुए पटना प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

संबंधित खबरें

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में

Recommended Stories

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में