Australia U19 के खिलाफ Team India का ऐलान, जाने किन क्रिकेटरों के बेटों की हुई एंट्री, देखें पूरी LIST

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए BCCI ने भारतीय U19 टीमों का ऐलान कर दिया है, ऑस्ट्रेलिया U19 टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, इन क्रिकेटरों के बेटों की एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए BCCI ने भारतीय U19 टीमों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया U19 टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग भारतीय टीमों की घोषणा की गई है।

इस टीम की सबसे खास बात यह है कि पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को वनडे टीम में जगह मिली है। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ अब ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के ऐलान की पुष्टि की है।

वनडे टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी के हाथ

ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि यशबर्धन चौहान उपकप्तान होंगे।

वहीं, मल्टी-डे मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी यशबर्धन चौहान को दी गई है। लक्ष्य रायचंदानी इस टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारत की U19 टीम

  • लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
  • यशबर्धन चौहान (उपकप्तान)
  • रजत बघेल (विकेटकीपर)
  • आर्यवीर सहवाग
  • वीके विनीत
  • कुशाग्र ओझा
  • अर्जुन राजपूत
  • मनाल चौहान
  • अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
  • वी यशवीर
  • रोहित यादव
  • शाविन विनोद
  • मोहित उलवा
  • चिगुरुपति वेंकट
  • काव्या पटेल

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम

  • यशबर्धन चौहान (कप्तान)
  • लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान)
  • सागर विर्क
  • कुशाग्र ओझा
  • मनाल चौहान
  • कुश पटेल
  • मानव कृष्णा (विकेटकीपर)
  • अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर)
  • रोहित यादव
  • इशान ओम
  • अयान अकरम
  • प्रणव राघवेंद्र
  • प्रियांशु सिंह
  • मोहित उलवा
  • आर्यन यादव

सहवाग और द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें

ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का चयन इस दौरे को और खास बनाता है। दोनों ही पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बेटे हैं और युवा स्तर पर अपने प्रदर्शन से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्रिकेट फैंस की नजरें खास तौर पर इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दोनों युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा क्यों है खास?

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के इस दौरे से भारतीय युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा। तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले युवा क्रिकेटरों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होंगे।

BCCI ने दोनों फॉर्मेट के लिए संतुलित टीम चुनी है और इस दौरे से भविष्य के लिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उभरने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट