योगी सरकार का बड़ा फेरबदल! नोएडा से वाराणसी तक बदले पुलिस कमिश्नर

योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. नोएडा से वाराणसी समेत कई जगहों पर पुलिस कमिश्नरों के तबादले किए गए हैं.
UP
UP में 28 IPS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को प्रदेश के 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है. इस फेरबदल में एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं.

चार पुलिस कमिश्नरेट में बदले गए अधिकारी

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है. वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। किरण एस. को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है.

यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची

क्रम संख्याअधिकारी का नामनई तैनाती
1मोहित अग्रवालपुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
2पीयूष मोर्डियाएडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
3रहमत शर्माएडीजी, लखनऊ जोन
4लक्ष्मी सिंहपुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद
5प्रवीण कुमारएडीजी, बरेली जोन
6जे. रविंदर गौड़पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर
7किरण एस.पुलिस कमिश्नर, वाराणसी
8प्रभाकर चौधरीडीआईजी, लखनऊ रेंज
9अभिषेक सिंहडीआईजी, आगरा रेंज
10शैलेश कुमार पांडेयडीआईजी, अलीगढ़ रेंज
11आशीष तिवारीडीआईजी, सहारनपुर रेंज
12डॉ. गौरव ग्रोवरएसएसपी, मुरादाबाद
13सुनीतिएसपी, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ
14आकाश तोमरएसपी, डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
15अमित कुमार-Iएसपी, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
16नरेंद्र कुमार सिंहएसपी, पीटीसी, सीतापुर
17डॉ. अनिल कुमार पांडेयएसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ
18त्रिभुवन सिंहएसपी, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ
19राजेश कुमार श्रीवास्तवएसपी, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
20सुशील कुमार शुक्लाएसपी, पीटीएस, गोरखपुर
21अजीत कुमार सिन्हाएसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ
22दिनेश त्रिपाठीडीसीपी, प्रयागराज
23सतपालएसएसपी, अयोध्या
24कुलदीप सिंह गुनावतडीसीपी, कानपुर नगर
25प्रीति यादवसेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा
26पुनीत द्विवेदीएडीसीपी, गाजियाबाद
27नीतूएडीसीपी, लखनऊ
28अमित कुमावतएडीसीपी, आगरा

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस कमिश्नरेट के अलावा लखनऊ और बरेली जोन तथा लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर रेंज में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है. वहीं, मुरादाबाद और अयोध्या में नए एसएसपी की तैनाती की गई है. पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, आर्थिक अपराध शाखा, अभिसूचना मुख्यालय, जीआरपी और पीएसी में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

दीपाथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंदिर ट्रस्टियों को किया निलंबित

Recommended Stories

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

दीपाथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंदिर ट्रस्टियों को किया निलंबित