SCO समिट की फोटो में पाकिस्तान की ‘ओछी हरकत’, PM मोदी को किया क्रॉप, शहबाज शरीफ ने शेयर की कटी हुई तस्वीर

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO समिट 2026 के दौरान पाकिस्तान की ओछी हरकत चर्चा में आ गई है।
SCO Summit Photo Controversy
पाकिस्तान ने PM मोदी को किया क्रॉप, शहबाज शरीफ की तस्वीर पर विवाद

नई दिल्ली: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO समिट 2026 के दौरान पाकिस्तान की ओछी हरकत चर्चा में आ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ी ही बेशर्मी के साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से SCO की ग्रुप फोटो शेयर की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तस्वीर से हटा दिया। जबकि वही प्रधानमंत्री ने पूरी तस्वीर शेयर की। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के इस कदम के बाद जमकर आलोचना की जा रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार, 1 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में SCO शिखर सम्मेलन की ग्रुप फोटो शामिल थी, लेकिन तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया गया था कि पीएम मोदी उसमें नजर नहीं आ रहे थे।

पाकिस्तान PMO ने शेयर की कटी हुई तस्वीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की पोस्ट में शहबाज शरीफ को SCO सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ग्रुप फोटो में दिखाया गया। हालांकि, मूल तस्वीर के मुकाबले इस तस्वीर का हिस्सा काट दिया गया था और पीएम मोदी उसमें दिखाई नहीं दे रहे थे।

पाकिस्तानी PMO ने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट के दौरान राष्ट्राध्यक्षों के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हुए।

PM मोदी ने शेयर की पूरी तस्वीर

इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से SCO समिट की पूरी ग्रुप फोटो शेयर की गई। इस तस्वीर में शहबाज शरीफ भी नजर आ रहे हैं।

यानी जहां भारत की ओर से मूल तस्वीर को बिना किसी बदलाव के साझा किया गया, वहीं पाकिस्तान की ओर से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी को क्रॉप कर दिया गया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के रवैये की आलोचना हो रही है।

आतंकवाद के मुद्दे पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा

पाकिस्तान की इस हरकत को SCO समिट में पीएम मोदी के आतंकवाद पर दिए गए कड़े बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसी देश का नाम लिए बिना ही पाकिस्तान के मुँह पर तमाचा जड़ दिया। जिसके आग बबूला पाकिस्तान ने ऐसी गिरी हुई हरकत करी।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के साथ-साथ उसकी फंडिंग पर भी रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों को स्वीकार नहीं करने की बात कही।

‘आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड की जगह नहीं’

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल कार्रवाई और प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं रह सकती। इसके लिए आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी भी देश की रणनीतिक संपत्ति नहीं माना जा सकता। प्रधानमंत्री के इस बयान को पाकिस्तान के लिए परोक्ष रूप से कड़ा संदेश माना जा रहा है।

SCO समिट की ग्रुप फोटो को लेकर सामने आई यह तस्वीर ऐसे समय में चर्चा में आई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से पीएम मोदी को क्रॉप करके तस्वीर शेयर किए जाने को इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है।

संबंधित खबरें

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

Recommended Stories

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा