भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

MP जहरीली शराब कांड: सागर में मौतों का आंकड़ा 11 पहुंचा, ठेकेदार समेत 12 पर FIR, CM मोहन यादव सख्त एक्शन

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंडा तहसील के चार गांवों में सामने आए इस मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
MP जहरीली शराब कांड
MP जहरीली शराब कांड

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंडा तहसील के चार गांवों में सामने आए इस मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग का जताया गया शक

सागर के CMHO देवेश पटेरिया के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों और नर्सों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। मरीजों की जांच और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि मरीजों में दिखाई दे रहे लक्षणों के आधार पर मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग की आशंका हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गंभीर मरीजों को जरूरत के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें सक्रिय हैं।

नकली शराब के नेटवर्क का भी खुलासा

शराब कांड की शुरुआती जांच में नकली शराब की सप्लाई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे इलाकों में सक्रिय एक गिरोह कथित तौर पर नकली शराब तैयार कर सागर के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि नकली शराब को असली दिखाने के लिए उस पर नकली रैपर और ढक्कन लगाए जाते थे। इसके बाद इसे कम कीमत पर अलग-अलग गांवों में पहुंचाया जाता था।

पुलिस की पिछली कार्रवाई में भी नकली और अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सागर के बंडा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में नकली शराब पहुंचाने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

ठेकेदार समेत 12 लोगों पर FIR

प्रारंभिक जांच के मुताबिक ललितपुर में तैयार की गई कथित नकली शराब को सागर जिले के बांदरी, बढ़ोदिया, गूगरा खुर्द, नौराज, बैराज समेत अन्य इलाकों में सप्लाई किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों की भूमिका और शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार की गई और इसे किन-किन इलाकों में पहुंचाया गया।

CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

CM मोहन यादव ने कहा, “मैंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे और मामले की जांच कराएंगे। हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

सरकार की ओर से मामले की जांच के साथ-साथ अवैध और नकली शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई की बात कही गई है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होने का इंतजार है कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई, इसकी सप्लाई कैसे हुई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे।

संबंधित खबरें

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति…’, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष ने भी जताया दुख

MP जहरीली शराब कांड: सागर में मौतों का आंकड़ा 11 पहुंचा, ठेकेदार समेत 12 पर FIR, CM मोहन यादव सख्त एक्शन

सहारनपुर मस्जिद केस में नया मोड़! 1911 के बिजली बिल पर उठे सवाल

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात से शुरू होगा ड्रामे का महासंग्राम, जानें स्ट्रीमिंग का समय और प्लेटफॉर्म

Recommended Stories

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति…’, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष ने भी जताया दुख

MP जहरीली शराब कांड: सागर में मौतों का आंकड़ा 11 पहुंचा, ठेकेदार समेत 12 पर FIR, CM मोहन यादव सख्त एक्शन

सहारनपुर मस्जिद केस में नया मोड़! 1911 के बिजली बिल पर उठे सवाल

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात से शुरू होगा ड्रामे का महासंग्राम, जानें स्ट्रीमिंग का समय और प्लेटफॉर्म