भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली सत्य निकेतन में 3 मंजिला इमारत ढही
दिल्ली सत्य निकेतन में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद आसपास के इलाके को एहतियातन खाली कराया जा रहा है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। टीमों की ओर से मलबे को सावधानीपूर्वक हटाया जा रहा है, क्योंकि अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में पीजी चल रहा था जिसमे कई छात्रों के दबे होने की आशंका है.

विधायक अनिल शर्मा घटना स्थल पहुंचे, बोले- अंदर फंसे हैं कई स्टूडेंट्स

घटना की जानकारी मिलते ही आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस इमारत में अलग-अलग जगहों से आए छात्र PG में रहते और पढ़ाई करते हैं। उनके मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग के अंदर कितने छात्र मौजूद थे, लेकिन कुछ छात्रों के अंदर फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “ये बहुत दुखद घटना है। इससे ज्यादा दिल दहला देने वाली कोई बात नहीं हो सकती। स्टूडेंट्स अलग-अलग जगहों से इस बिल्डिंग में PG में पढ़ने और रहने आते हैं। बिल्डिंग गिर गई है। हालांकि ये बताना मुश्किल है कि कितने स्टूडेंट्स हैं, चाहे वो पांच हों, दस हों या बीस। लेकिन हमें पक्का पता है कि स्टूडेंट्स अंदर फंसे हुए हैं।”

उन्होंने आगे बताया की, “NDRF, MCD ने दो स्टूडेंट्स को पहले ही बचा लिया है। कुछ स्टूडेंट्स अंदर से कॉल भी कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं, इसलिए बचाव का काम जारी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। चीफ मिनिस्टर ने यहां पूरी टीम भेज दी है। पूरी सरकार बहुत परेशान है और स्टूडेंट्स को बचाने पर फोकस कर रही है। यही हमारा पहला मकसद है।”

CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “सत्य निकेतन, आरके पुरम में बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूं। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। सावधानी के तौर पर पास की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही हादसे से प्रभावित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं

इमारत गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, कैट एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सत्य निकेतन के पास मोती बाग इलाके में हुआ है। कई घायलों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मौके से सामने आई तस्वीरों में पूरी तीन मंजिला इमारत मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रही है। रिहायशी इलाके में हुए इस हादसे के बाद इमारत की स्थिति और उसके निर्माण से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि इमारत पहले से जर्जर थी या वहां किसी तरह का निर्माण कार्य चल रहा था।

स्थानीय लोग भी राहत और बचाव अभियान में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। बचावकर्मी मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने दी हादसे की जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:34 बजे पुलिस स्टेशन साउथ कैंपस में नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक इमारत गिरने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ दमकल विभाग, कैट एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। फिलहाल मलबे में फंसे और घायल लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में फंसे लोगों और नुकसान की सही जानकारी सामने आ सकेगी। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये वीडियो भी देखे:-

संबंधित खबरें

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति…’, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष ने भी जताया दुख

MP जहरीली शराब कांड: सागर में मौतों का आंकड़ा 11 पहुंचा, ठेकेदार समेत 12 पर FIR, CM मोहन यादव सख्त एक्शन

सहारनपुर मस्जिद केस में नया मोड़! 1911 के बिजली बिल पर उठे सवाल

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात से शुरू होगा ड्रामे का महासंग्राम, जानें स्ट्रीमिंग का समय और प्लेटफॉर्म

Recommended Stories

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति…’, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष ने भी जताया दुख

MP जहरीली शराब कांड: सागर में मौतों का आंकड़ा 11 पहुंचा, ठेकेदार समेत 12 पर FIR, CM मोहन यादव सख्त एक्शन

सहारनपुर मस्जिद केस में नया मोड़! 1911 के बिजली बिल पर उठे सवाल

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात से शुरू होगा ड्रामे का महासंग्राम, जानें स्ट्रीमिंग का समय और प्लेटफॉर्म