अमरोहा की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
अमरोहा के कस्बा औझारी में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी की, जहां कई स्थानों पर केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए।
टीम ने मौके पर केबलों की जांच की और बिजली चोरी के मामलों को दर्ज किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को बिजली चोरी से बचने और वैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी है। इस अभियान का उद्देश्य लाइन लॉसेस को कम करना और बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करना है।