BRICS Summit:11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

BRICS Summit 2026 के चलते दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कई इलाकों में ट्रैफिक बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे। जानें कौन-कौन सी सेवाएं खुली रहेंगी और क्या बंद रहेगा।
BRICS Summit
BRICS Summit

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के कई कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे, जबकि रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दिल्ली मेट्रो की सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी। ऐसे में जानते हैं कि 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में क्या खुलेगा और किन सेवाओं पर पाबंदी रहेगी।

11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में क्या असर रहेगा?

BRICS लीडर्स समिट के चलते दिल्ली में तीन दिनों तक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था काफी सख्त रहेगी। पूरी दिल्ली बंद नहीं रहेगी, लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट वाले इलाकों में आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

BRICS सम्मेलन में भारत के अलावा सदस्य देशों, सहयोगी देशों और विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल भारत मंडपम और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में क्या-क्या बंद रहेगा?

  • स्कूलों में छुट्टी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। BRICS सम्मेलन के चलते यह फैसला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

  • दिल्ली सरकार के कई दफ्तर बंद

NCT दिल्ली के तहत आने वाले दिल्ली सरकार के कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम यानी PSU भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे। उपराज्यपाल की ओर से BRICS सम्मेलन को देखते हुए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

  • रेलवे सेवाओं पर असर

BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। जानकारी के मुताबिक 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पाबंदियां रहेंगी और कुछ ट्रेनों को करीब 40 मिनट तक की देरी का सामना करना पड़ सकता है।

  • उड़ानों पर भी पाबंदी

सुरक्षा कारणों से 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इससे चार्टर और अन्य गैर-निर्धारित उड़ानों के संचालन पर असर पड़ेगा।

  • दिल्ली मेट्रो म्यूजियम बंद

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा। 14 सितंबर को म्यूजियम का साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए इसे 15 सितंबर से आम लोगों के लिए दोबारा खोला जाएगा।

दिल्ली में क्या खुला रहेगा?

  • बैंक खुले रहेंगे

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक बंद नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को बैंक अवकाश के रूप में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।

  • प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे

प्राइवेट कंपनियों और कार्यालयों पर सामान्य रूप से काम करने की पाबंदी नहीं है। हालांकि, सेंट्रल दिल्ली या वीवीआईपी मूवमेंट वाले इलाकों से आने-जाने वाले कर्मचारियों को ट्रैफिक डायवर्जन और अतिरिक्त समय लगने की समस्या हो सकती है।

  • दिल्ली मेट्रो चलेगी

दिल्लीवासियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि दिल्ली मेट्रो का पूरा नेटवर्क चालू रहेगा। हालांकि, यात्रियों को वीवीआईपी मूवमेंट और सड़क पर ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

  • कनॉट प्लेस और चांदनी चौक खुले रहेंगे

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में कनॉट प्लेस और चांदनी चौक खुले रहेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्मारकों को भी आम लोगों के लिए खुला रखने की व्यवस्था की गई है, क्योंकि विदेशी मेहमान और उनके परिवार के सदस्य इन जगहों पर जा सकते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की जाएगी।

राष्ट्रपति भवन भी आम लोगों के लिए बंद

BRICS सम्मेलन के मद्देनजर 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होने वाली ‘चेंज ऑफ गार्ड’ सेरेमनी भी आयोजित नहीं की जाएगी।

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम

BRICS सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर विशेष व्यवस्था की है। संवेदनशील मार्गों पर CCTV के जरिए निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

इसलिए 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में बाहर निकलने वाले लोगों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें और खासकर सेंट्रल दिल्ली तथा भारत मंडपम के आसपास जाने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलें।

12 और 13 सितंबर को होगा मुख्य BRICS सम्मेलन

BRICS अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है और भारत इस वर्ष इसकी अध्यक्षता कर रहा है। मुख्य BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों में बदलाव जैसी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में BRICS सम्मेलन को भारत की कूटनीति और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग, रूस के पास एनर्जी… BRICS में भारत क्या विशेष लेकर आया?

‘हर देश की सुनी जाए आवाज’, PM मोदी के बयान में छिपा ग्लोबल गवर्नेंस का संदेश

‘UN सिक्योरिटी काउंसिल में रिफॉर्म को टाला नहीं जा सकता’, BRICS में बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटे दुनिया के बड़े नेता, ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- ‘भारत में आप सभी का स्वागत’

Recommended Stories

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग, रूस के पास एनर्जी… BRICS में भारत क्या विशेष लेकर आया?

‘हर देश की सुनी जाए आवाज’, PM मोदी के बयान में छिपा ग्लोबल गवर्नेंस का संदेश

‘UN सिक्योरिटी काउंसिल में रिफॉर्म को टाला नहीं जा सकता’, BRICS में बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटे दुनिया के बड़े नेता, ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- ‘भारत में आप सभी का स्वागत’