BRICS के बीच राहुल-प्रियंका से मिले मलेशिया के PM, ब्रेकफास्ट मीटिंग में हुई किस बात पर हुई चर्चा?

BRICS
BRICS के बीच राहुल-प्रियंका से मिले मलेशिया PM

नई दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ अनवर इब्राहिम की ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में तीनों नेता आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में भारत-मलेशिया संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पहले भी राहुल गांधी से मिल चुके हैं अनवर इब्राहिम

राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम की यह पहली मुलाकात नहीं है। मलेशियाई प्रधानमंत्री अगस्त 2024 में भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान भी उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस समय एक इंटरव्यू में अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी को “पारिवारिक मित्र” बताते हुए कहा था कि सभी पक्षों से बातचीत जरूरी है।

पीएम मोदी से भी हुई द्विपक्षीय बैठक

राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात से पहले अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की थी। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

बैठक में फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अनवर इब्राहिम ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए मलेशिया की सहमति भी जताई।

BRICS में पार्टनर देश के तौर पर शामिल है मलेशिया

मलेशिया 1 जनवरी 2025 से BRICS के पार्टनर देश के रूप में शामिल है। अनवर इब्राहिम 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। भारत इस साल BRICS की मेजबानी कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।

अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान BRICS बैठकों के अलावा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र दोनों देशों के लिए अहम माने जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

BRICS से भारत को क्या मिला? दिल्ली से दुनिया तक बजा भारत का डंका, मोदी की कूटनीति की असली परीक्षा

क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर के दावों पर CEO ने क्या कहा

‘मेरी जमीन हड़प ली’, इंसाफ के लिए PM मोदी के पास पहुंचा उनका पुराना क्लासमेट, CBI जांच की मांग

‘ममता बनर्जी चुनाव लड़ें, ‘हम उम्मीदवार…….’, नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर TMC के बागी गुट का ऑफर

BRICS से भारत को क्या फायदा? साउथ एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर, जानिए विशेषज्ञों की राय

Recommended Stories

BRICS से भारत को क्या मिला? दिल्ली से दुनिया तक बजा भारत का डंका, मोदी की कूटनीति की असली परीक्षा

क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर के दावों पर CEO ने क्या कहा

‘मेरी जमीन हड़प ली’, इंसाफ के लिए PM मोदी के पास पहुंचा उनका पुराना क्लासमेट, CBI जांच की मांग

‘ममता बनर्जी चुनाव लड़ें, ‘हम उम्मीदवार…….’, नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर TMC के बागी गुट का ऑफर

BRICS से भारत को क्या फायदा? साउथ एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर, जानिए विशेषज्ञों की राय