टेक दिग्गज कंपनी ओरेकल में एक बार फिर कर्मचारियों पर छंटनी की गाज गिरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी तब मिली जब उन्होंने अचानक अपने ऑफिस सिस्टम का एक्सेस बंद पाया।
सिस्टम ब्लॉक होने के कुछ देर बाद कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की आधिकारिक सूचना मिली। ओरेकल के इस कदम से कर्मचारियों में भारी निराशा और चिंता का माहौल है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस ताज़ा छंटनी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।