बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग और धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले और फर्जीवाड़ा करने वाले सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ शातिर तत्व पैसों का लेनदेन कर अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का ठेका ले रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी सुराग मिल सके।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य मास्टरमाइंड अभी पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस सिंडिकेट से जुड़े सभी चेहरों बेनकाब किया जाएगा।