पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के लिए पार्टी के ही कुछ मंत्री मुसीबत का सबब बन गए हैं। पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान कई मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया है। राजनीतिक उठापटक और अलग-अलग कारणों के चलते सरकार को अपनी ही पार्टी के कई चेहरों पर कार्रवाई करनी पड़ी है।
आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और इस्तीफे का दौर देखने को मिला है। पार्टी के भीतर आंतरिक कल और कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर उठे सवालों के बीच कई बड़े मंत्रियों की कुर्सी गई है। इस राजनीतिक हलचल ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है।