देशभर में गणेश उत्सव का समापन धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान कई जगहों पर बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी गणपति विसर्जन के दौरान काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बप्पा की विदाई के समय फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चिराग पासवान भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। उनके इस भावुक अंदाज को जहां कई लोगों ने उनकी आस्था से जोड़ा, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके समर्थकों ने इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है और उनकी भक्ति की सराहना की है।