Asian Games 2026: भारत ने खोला पदकों का खाता, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर मेडल

Asian Games में भारत ने शूटिंग में शानदार शुरुआत करते हुए देश के लिए पहला मेडल पक्का कर लिया है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

चीन के हांगझू में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत ने पदकों का खाता खोल लिया है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। रविवार को शूटिंग में सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत लिया है. फाइनल राउंड के बाद भारत का स्कोर 1898.0 रहा. चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जिसने 1904.2 का स्कोर किया. भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता और बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए देश को यह पहली सफलता दिलाई है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय दल का हौसला काफी बढ़ गया है और आगे के मुकाबलों में भी स्वर्ण और अन्य पदकों की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।

संबंधित खबरें

ट्रंप की चुनावी हार से रिपब्लिकन पार्टी में बगावत? ईरान युद्ध, टैरिफ और भारत नीति पर उठे सवाल

सोशल मीडिया की कानूनी ढाल पर बड़ा वार! Facebook से X तक बढ़ सकती है मुश्किल, कंपनियों की तय होगी जवाबदेही?

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी का ‘रण’, अमित शाह ने SIR तो योगी ने EVM पर राहुल गांधी को घेरा

यूपी में धनतेरस से छठ पूजा तक नहीं होगी बिजली कटौती

यूरोप के आसमान में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, 25 से ज्यादा उड़ानें निशाने पर

Recommended Stories