मुंबई के प्रसिद्ध गणेश पंडाल ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु की कतार में खड़े रहने के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक युवक दर्शन पाने के लिए लंबी लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत का संभावित कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। इस अचानक हुई घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पंडाल परिसर में भी शोक का माहौल है।