उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल परिसर के अंदर गोलीबारी की दर्दनाक वारदात हुई है। इस घटना में एक टीचर की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टीचर पर गोली चला दी। इस हमले में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसके चलते इतना बड़ा खूनी कदम उठाया गया।