बॉलीवुड अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ चर्चा में आ गई है। मेकर्स ने इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों के बीच मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ट्रेलर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम 3’ से होने वाली है। दोनों फिल्मों के एक ही समय पर रिलीज होने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
वीर पहाड़िया के फैंस इस नई फिल्म और उनके अंदाज को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है।