मोकामा के बाहुबली और JDU विधायक अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच तकरार अब खुल कर सामने आ गयी है. अनंत सिंह के तरफ से जनसुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में निकली गयी रैली से साफ़ पता चलता है की अनंत सिंह और नीरज सिंह बीच रिश्ते ख़राब है. इन दोनों के बीच बढ़ते विवाद के वजह से पार्टी में मुसीबत खड़ी कर दी है. इन दोनों नेताओ के बीच सुलह करने की ज़िम्मेदारी ललन सिंह को दी गयी है. इसकी जानकारी JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दी.
इन दिनों बिहार में राजनीति एक अलग ही दिशा में चल रही है. बिहार में होने वाले MLC चुनाव के वजह से चारो तरफ राजनितिक हलचल बढ़ी हुई है लेकिन सबसे बड़ी बहस का कारण बने हुए है मोकामा के विधायक अनंत सिंह और पटना ग्रेजुएट से MLC प्रत्याशी नीरज सिंह इन दोनों के बीच बढ़ता विवाद बिहार की राजनीति में एक अलग रूप ले रहा है. जिसका एक उदाहरण अनंत सिंह को जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करते हुए देखा गया, इससे ये साफ़ पता चलता है की अनंत सिंह नीरज सिंह को हारने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया जो की पार्टी के चिंता है विषय बना हुआ हैं. अब अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच इस झगड़े को निपटाने का काम केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दिया गया है.
ललन सिंह को दी है ज़िम्मेदारी- संजय कुमार झा
अनंत सिंह और नीरज सिंह के तरकार के बारे में संजय कुमार झा ने कहा- “ये बात पार्टी के संज्ञान में है और हम लोगों के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का विषय है। पार्टी ने उनसे बात की है और उन्हीं को जवाबदेही दी है कि वे इस बारे में बातचीत करके हल निकालें। साथ ही मोकामा के विधायक का भी अपना मुद्दा है। सभी बातों को संज्ञान लेकर पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से ही कहा है कि वे इसका समाधान करें।”
अनंत सिंह उतरे अनुज सिंह के सपोर्ट में
गुरुवार को जनसुराज से MLC प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन रैली में अनंत सिंह ने पूरा साथ दिया दोनों एक ही जीप में सवार होकर नामांकन भरने पहुंचे. जिसमे अनंत सिंह के समर्थकों ने जमकर नारेबाजे की. जनसुराज पार्टी के नामांकन के अवसर पर ललन सिंह ने अपने आवास पर शानदार भोज का आयोजन किया. जिसमे 50 हज़ार रसगुल्ले बनवाये गए थे. नामांकन के दौरान खास बात ये रही की अनुज सिंह के समर्थन में आये समंर्थको ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार, और JDU नेता ललन सिंह के समर्थन में भी नारे लगाए.
अनंत सिंह के इस रूप ने बढ़ाई परेशानी
अनंत सिंह के इस रूप और ऐलान के बाद JDU की चिंता बढ़ गयी है. इससे पहले गुरुवार को नीतीश कुमार के आवास पर संजय झा और बिजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विधान परिषद चुनाव को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की. माना जा रहा है कि इस दौरान अनंत सिंह के रवैये पर भी बात हुई. जदयू के कई नेता अनंत सिंह के ऐलान से असहज हैं।