CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के सांसद के मार्च पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस के प्रोटेस्ट के बीच बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर लोकतंत्र का गाला घोटने का आरोप लगाया. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है. और इधर सारे विपक्षी सांसद विरोध मार्च जारी किये हुए है. पुलिस ने उहने आगे बढ़ने से रोक दिया है. राहुल, प्रियंका समेत कैसे विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन में ही धरने में बैठ गए है.
इसी बीच NSUI और इंडियन युथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में घुस गए जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सारे कार्यकर्ताओं को बस में बैठा कर भवन से भर लाया जा रहा है. INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच पवन खेड़ा का बयान सामने आया, उन्होंने कहा है कि- “देश के नेता प्रतिपक्ष को चुनाव आयोग तक जाने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें रोक दिया गया है. हम सभी आकाशवाणी परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.”
आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया- सुधांशु त्रिवेदी
इधर, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष के सांसदों के ECI तक विरोध मार्च पर बोला, “हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रथम परिवार जिसने पिछली 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चला रखा था. आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया. मैं देश से अनुरोध करूंगा कि आकाशवाणी में बैठे कुंठा अधिपति राहुल गांधी के स्वयं के और उनके नेताओं के वाणी पर गौर फरमाएं.
काँग्रेस ने देश की हर चीज पर आरोप लगाया है-BJP
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा- ‘आज तक कांग्रेस ने कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाया है. देश की हर चीज पर आरोप लगाया है. भारत के कितने संस्थानों ने अब तक आरोपित किया है और विदेश में भी जाके बोला है. कांग्रेस किन लोगों को फायदा पहुंचना चाहती है. ये डेड और डुप्लीकेट वोटरों को कैसे जोड़ रहें हैं. कांग्रेस बगैर किसी जांच के डेड डुप्लीकेट शिफ्टेड कर किन वोटरों को लाभ पहुंचाना चाहती है.’
कामचोर हैं और वोट चोरी का आरोप लगा रहें हैं- सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा सांसद ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी जी आपने कितने विधानसभा में जाके अपने कैंडिडेट्स के लिए डेरा डाल कर चुनाव प्रचार किया. वास्तविकता ये है की ये कामचोर हैं और वोट चोरी का आरोप लगा रहें हैं. आज कई राज्यों में बाइलेक्शन हो रहें हैं. कांग्रेस से सवाल है कि क्या वोटर लिस्ट ठीक करा लिए की नहीं?’