CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

CJP Protest को देखते हुए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को रात 9 बजे से बंद किए जाने की संभावना है। DMRC अंतिम फैसला लेगा। जानें किन-किन मेट्रो स्टेशनों पर असर पड़ सकता है।
आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. इस बीच दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव दिया है. यह व्यवस्था शुक्रवार, 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से शनिवार को हालात सामान्य होने तक लागू की जा सकती है. हालांकि, स्टेशनों को बंद करने पर अंतिम फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से लिया जाएगा. ऐसे में फिलहाल इसे प्रस्तावित व्यवस्था के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

दिल्ली पुलिस ने DMRC को भेजा पत्र

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो पुलिस ने DMRC को पत्र लिखकर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाने की सिफारिश की है. इसमें 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के साथ-साथ इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव भी शामिल है. दिल्ली पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

इंटरचेंज की सुविधा रह सकती है जारी

प्रस्ताव के मुताबिक, प्रभावित स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं. हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा जारी रहने की संभावना जताई गई है. इसका मतलब है कि कुछ स्टेशनों पर यात्री मेट्रो बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के बाहर से प्रवेश या बाहर निकलने पर पाबंदी लग सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर जारी ताजा अपडेट जरूर देख लें.

दिल्ली के इन 57 मेट्रो स्टेशनों पर लग सकती हैं पाबंदियां

दिल्ली पुलिस की ओर से जिन 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:

मध्य दिल्ली और प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन

  • जनपथ (Janpath)
  • पटेल चौक (Patel Chowk)
  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
  • लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  • नई दिल्ली (New Delhi)
  • सेवा तीर्थ/उद्योग भवन (Seva Teerth/Udyog Bhawan)
  • मंडी हाउस (Mandi House)
  • बाराखंबा रोड (Barakhamba Road)
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट (Delhi Gate)
  • खान मार्केट (Khan Market)
  • आर.के. आश्रम मार्ग (R.K. Ashram Marg)
  • झंडेवालान (Jhandewalan)
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
  • इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
  • शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)

दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली

  • आईएनए (INA) — दोनों मेट्रो लाइनें
  • हौज खास (Hauz Khas)
  • जोर बाग (Jor Bagh)
  • अर्जनगढ़ (Arjangarh)
  • सराय काले खां–निजामुद्दीन (Sarai Kale Khan–Nizamuddin)
  • लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
  • जंगपुरा (Jangpura)
  • आश्रम (Ashram)
  • कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj)
  • जसोला (Jasola)
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
  • ओखला विहार (Okhla Vihar)

पुरानी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली

  • चावड़ी बाजार (Chawri Bazar)
  • जामा मस्जिद (Jama Masjid)
  • करोल बाग (Karol Bagh)
  • राजेंद्र प्लेस (Rajendra Place)
  • विश्वविद्यालय (Vishwavidyalaya)
  • विधानसभा (Vidhan Sabha)
  • सिविल लाइंस (Civil Lines)
  • कश्मीरी गेट (Kashmere Gate)

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली

  • इंद्रलोक (Inderlok)
  • जी.टी.बी. नगर (G.T.B. Nagar)
  • कन्हैया नगर (Kanhaiya Nagar)
  • नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place)
  • आजादपुर (Azadpur)
  • आदर्श नगर (Adarsh Nagar)
  • जहांगीरपुरी (Jahangir Puri)
  • हैदरपुर बादली मोड़ (Haiderpur Badli Mor)
  • मजलिस पार्क (Majlis Park)
  • शालीमार बाग (Shalimar Bagh)
  • रिठाला (Rithala)
  • रोहिणी ईस्ट (Rohini East)
  • रोहिणी वेस्ट (Rohini West)

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली

  • सीलमपुर (Seelampur)
  • मौजपुर (Maujpur)
  • जाफराबाद (Jafrabad)
  • वेलकम (Welcome)
  • यमुना विहार (Yamuna Vihar)
  • खजूरी खास (Khajuri Khas)
  • शाहदरा (Shahdara)

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”