इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने के याचिका को ठुकराने के बीच चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने मीडिया से बातचीत में कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले है. जो चाहे वो अपनी याचिका दायर कर सकता है. चाहे वो कोई आम नागरिक हो या माननीय सदस्य हम सुनवाई करेंगे. CJI ने आगे बोला- ”भारत का हर नागरिक का अधिकार है वो हमारे पास आए, हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप जो उनकी समस्या है, उसका हम अपनी तरफ से उसकी सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है उसको ज़रूर हम उसका अधिकार वो देंगे.”
राहुल गाँधी ने भेजी थी मिलने को चिट्ठी
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने CJI को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मिलने का अनुरोध किया था. उन्होने इंडिया गठबंधन के नाम सामने किये थे जो ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते थे. इसी बीच राहुल गाँधी आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले है.
सीजेआई का राहुल गाँधी ने मिलने से इनकार
देर रात मीडिया और सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी की CJI सूर्यकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से मिलने से इनकार कर दिया है ये कहते हुए की- इस तरह के मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट जे समक्ष विचारधीन है.
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिया था बयान
रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बोला था की वे राहुल गांधी के साथ 12 अक्टूबर को सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और निर्वाचन आयोग में गड़बड़ी से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे. खरगे ने इस दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसी स्थिति बन गई है.
बीजेपी ने साधा निशाना
सीजेआई के राहुल गांधी से मिलने के इनकार करने के बाद बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा, मुख्य न्यायाधीश द्वारा राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार की खबर एक महत्वपूर्ण संदेश देती है, न्यायपालिका को रोज़मर्रा की राजनीतिक नौटंकी से दूर रखना आवश्यक है. संवैधानिक संस्थाएं विपक्ष की राजनीतिक हताशा का अखाड़ा नहीं बन सकतीं, राहुल गांधी जी, संविधान को हाथ में लेकर घूमने से संविधान का ज्ञान नहीं हो जाता, कभी संविधान पढ़ भी लीजिए! विशेषकर शक्तियों के पृथक्करण (Separation of Powers) का सिद्धांत, संविधान दिखावे की वस्तु नहीं, लोकतंत्र की मर्यादा है!