“राहुल गांधी की राजनीति का कोई स्तर नहीं”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक कभी नहीं देखा

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा.
अनुराग ठाकुर का राहुल गाँधी पर हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अनुराग ठाकुर के अनुसार, राहुल गांधी की राजनीति संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने पर केंद्रित है.

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि- “देश ने किसी नेता प्रतिपक्ष को इस तरह का नाटक और हंगामा करते पहले नहीं देखा होगा. उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को गैर-गंभीर बताते हुए उन पर लगातार विवाद खड़े करने का आरोप लगाया.

‘राहुल गांधी लगातार संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं’

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि- “कांग्रेस नेता जनता के जनादेश पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हवा-हवाई’ बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी बयानबाजी तथ्यों के बजाय आरोपों और दिखावटी विरोध-प्रदर्शनों पर आधारित है. अनुराग ने आगे कहा कि- ‘राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) जैसी संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं’. उनके मुताबिक, इस तरह के आरोपों से संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

‘देश को शोर नहीं, सच्चाई चाहिए’

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी की भाषा और उनके आरोप लगाने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “राहुल जी, देश को शोर नहीं, सच्चाई चाहिए, आरोप नहीं, सबूत चाहिए. राजनीतिक बयानबाजी नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए.” इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी की चुनावी हार के लिए उसका नेतृत्व जिम्मेदार है. उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के भीतर भी उन पर भरोसे की कमी है.

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट का भी किया जिक्र

अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट का भी उल्लेख किया. उन्होंने दावा किया कि जब राहुल गांधी अपनी शिकायत लेकर राष्ट्रपति के पास पहुंचे थे, तब उनसे आरोपों के समर्थन में सबूत देने को कहा गया था. ठाकुर के अनुसार, इसके बाद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं कहा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राजनीतिक लड़ाई के लिए अदालत का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया है. उन्होंने उन मामलों को लेकर भी राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाए, जिन पर न्यायपालिका में सुनवाई लंबित है.

संबंधित खबरें

‘ये आंदोलन बाहर से फंडेड है’, हरीश साल्वे का दावा- नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश

राहुल गांधी के चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ याचिका पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, जल्द हो सकती है सुनवाई

“राहुल गांधी की राजनीति का कोई स्तर नहीं”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक कभी नहीं देखा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

उत्तर कोरिया ने फिर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान में बढ़ी चिंता

Recommended Stories