दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होगा…….

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचते ही 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का ऐलान किया है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी.
अभिजीत दीपके | Image: Internet

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचते ही 16 अक्टूबर को तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है. उन्होंने लोगों से शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ पहुंचने की अपील की है. दीपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. दोनों के खिलाफ पुलिस की ओर से जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश से जुड़े आरोप भी बताए गए हैं.

16 अक्टूबर को शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम

अभिजीत दीपके ने कहा कि 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान रखने वाले लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की. दीपके ने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें. उन्होंने अपने संदेश में तिरंगा फहराने को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि ऐसा करना अपराध नहीं है.

उन्होंने कहा, “हमारा तिरंगा हमारा प्राइड है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है.” दीपके ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के बाद उन्हें जेल जाना पड़े, तब भी वह तिरंगा फहराने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटेंगे.

सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल में

CJP से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत ने पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है. पुलिस का आरोप है कि वे जंतर-मंतर में अनधिकृत तरीके से दाखिल हुए थे. इस मामले को लेकर CJP की ओर से विरोध जताया जा रहा है. दीपके ने दोनों की हिरासत का जिक्र करते हुए तिरंगा कार्यक्रम का ऐलान किया और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की.

दादी के निधन के बाद गांव गए थे दीपके

अभिजीत दीपके बुधवार, 14 अक्टूबर को दिल्ली लौटे. इससे पहले वह अपनी दादी के निधन के बाद गांव चले गए थे और अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. जब वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे, तभी उन्हें दादी के निधन की जानकारी दी गई थी. पुलिस ने उन्हें मानवीय आधार पर गांव जाने की व्यवस्था देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने उस समय हिरासत में ही रहने का फैसला किया. बाद में 11 अक्टूबर को अदालत ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया था. इसके बाद दीपके अपने गांव गए और अब दिल्ली लौटकर उन्होंने तिरंगा कार्यक्रम का ऐलान किया है.

संबंधित खबरें

दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होगा…….

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

Recommended Stories