टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने फायरिंग मामले की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे
टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे

मुंबई के जुहू इलाके में शाम के समय बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है. घटना के बाद महाराष्ट के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने देर रात टाइगर से मुलाक़ात की और आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा महाराष्ट में इस तरह की कोई भी घटना बर्दास्त नहीं की जाएगी आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा. वही इस हमले की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली…..

एकनाथ शिंदे मिले टाइगर श्रॉफ से, दिया सुरक्षा का भरोसा

महाराष्ट के डिप्टी सीएम शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने आश्वासन दिया की महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शिंदे ने कहा कि मुंबई में गैंगवार, धमकी और दहशत फैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों और सार्वजनिक हस्तियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

फायरिंग में टाइगर सुरक्षित, दो लोगों के घायल होने की खबर

पुलिस के शुरुआती जांच के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की. अभिनेता को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित हैं. उनके बाई हाथ में गनपाउडर और कांच के टुकड़े के वजह से चोटे आयी है. घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है.

एकनाथ शिंदे की हमलावरों को चेतावनी

मीडिया से बातचीत के दौरान शिंदे ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के जरिए मुंबई में डर का माहौल बनाने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के सामने लाने के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कलाकारों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी तरह की धमकी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जा सकें.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के साथ सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दिए जाने की बात कही गई. जांच एजेंसियां पोस्ट के स्रोत और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं.

संबंधित खबरें

कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ केस में क्या है हरियाणा-बिहार कनेक्शन?

‘2027 में सपा साफ!’ ओपी राजभर के बयान से यूपी की सियासत गरम

टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Recommended Stories

कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ केस में क्या है हरियाणा-बिहार कनेक्शन?

‘2027 में सपा साफ!’ ओपी राजभर के बयान से यूपी की सियासत गरम

टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी