मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी किए जाने की खबर सामने आई है. शुरुआती दावों के मुताबिक, तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कथित तौर पर फायरिंग की. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है.
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी किए जाने की खबर सामने आई है. शुरुआती दावों के मुताबिक, तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कथित तौर पर फायरिंग की. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है.

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. शुरुवाती जानकारी में दावा किया गया है कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और गोलीबारी की. हालांकि, आरोपियों की पहचान, घटना में इस्तेमाल हथियार और किसी के घायल होने की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

टाइगर श्रॉफ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया गया है. लेकिन उस मामले और इस कथित घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए विश्वसनीय जानकारी जरूरी है।

गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए अनिल पंडित अमोल बिश्नोई ने फेस्बूक पर लिखा ” जय महाकाल…., जय श्री राम।

राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये TIGER SHROFF का, काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं ANIL PANDIT और HARMAN, SANDHU लेते लेते हैं, इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको, समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया, और जो भी MUMBAI FILM INDUSTRY में हमारी बात नहीं, सुनेगा या SALMAN KHAN के साथ काम करेगा अगला नंबर, Hai Wait and watch। Note= और कुछ दूसरे ग्रुप के कुते जो हमारे नाम से फेम लेने की, सोचते है इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे।”

फायरिंग के बाद कैसे हैं टाइगर श्रॉफ?

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ की कार उनके घर से बाहर निकल रही थी. इसी दौरान वहां प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी. बता दें कि मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सेफ में हैं. वायरल बताए जा रहे वीडियो में कथित तौर पर गोलियों जैसी आवाजें सुनाई देने और लोगों के बीच अफरा-तफरी मचने का दावा किया जा रहा है.

हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, उसमें सुनाई देने वाली आवाजों और घटना के वास्तविक क्रम की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। अभिनेता की सुरक्षा और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

पांच राउंड फायरिंग का दावा

प्रारंभिक दावों में जुहू इलाके में करीब पांच राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है. फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह, कथित हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

संबंधित खबरें

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा की साजिश थी? रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना

फ्रांस में बवाल! 143 साल पुराने टाउन हॉल में लगी आग, 1800 लोग गिरफ्तार

Gwalior Truck Accident: CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

फ्रांस, इटली से अल्बानिया तक विरोध की लहर, क्यों सड़कों पर उतरे यूरोप के लोग?

Recommended Stories