जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन कीं कक्षाएं

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच 24 अक्टूबर को जमकर हंगामा.
जामिया
जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच 24 अक्टूबर को जमकर हंगामा. इन्ही सब विवादों के बीच कॉलेज प्रसाशन के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इसी दौरान कॉलेज प्रसाशन ने क्लासेज अनलाइन कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से एक डेलीगेशन बातचीत करने के लिए पहुंचा था. ऐसा आरोप लगा हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों के टेंट तोड़ दिए गए. जिससे माहौल गंभीर हो गया. वहीं छात्र संगठनों ने भी प्रशासन पर जबरन हटाने और टेंट तोड़ने का आरोप लगाया है.

रजिस्ट्रार ने क्या बयान दिया?

जमिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मेहताब आलम रिजवी ने कहा, “काँग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ओर इमरान मसूद दीवार फांदकर अंदर आए. उन लोगों ने माहौल खराब किया है. छात्रों को उकसाया गया. कुछ बाहरी छात्रों के द्वारा कॉलेज का माहौल खराब कर रहे हैं. हमने दिल्ली पुलिस से शिकायत भी की है.”

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने क्या कहा?

छात्र संगठन फ्रेटरनिटी जामिया मिलिया इस्लामिया के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी फरहान इसराइल ने कहा, “जो प्रोटेस्ट साइट है, उसको हठाने की कोशिश कर रहे हैं. हमको वहां से खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कैंपस के अंदर एक वायलेंट माहौल ये क्रिएट कर रहे हैं. लेकिन हम लोग डटे हुए हैं. फरहान इसराइल ने अपनी मांगों पर कहा, “हम लोगों की तीन मांगे हैं जिनको लेकर हम यहां बैठे हैं, लेकिन ये लोग मानने को तैयार नहीं हैं. हमें यूनियन दे नहीं सकते ये. एमयू के अंदर यूनियन है. ड्यू के अंदर यूनियन है. जेएनयू के अंदर यूनियन है. फिर हमें आप यूनियन क्यों नहीं दे रहे? एक छोटी सी मांग है. बच्चों को अभी घसीट रहे हैं. तीन-तीन एंबुलेंस पीछे लगा दी है.

आगे कहा, “जो बच्चे हंगर स्ट्राइक कर रहे हैं. उनको यहां से डिपोर्ट करके बाहर हॉस्पिटल में ले जाएंगे. और फिर इस हंगर स्ट्राइक को खत्म करवाएंगे. इनका आज का पूरा प्लान है. पूरी फैकल्टी, पूरे टीचर्स के साथ यहां पे वीसी ने ये ऑर्डर दिया है कि इनको उठाइए. हमारा एक तंबू गार्डों ने खत्म कर दिया है. दूसरे तंबू पे हम बैठे हुए हैं. हम जाने वाले नहीं हैं.

पूरा फेक नैरेटिव है- छात्र

छात्र ने आगे कहा, “क्लियर कर देना चाहता हूं, पूरा फेक नैरेटिव है. पूरा घटिया नैरेटिव है. फ्री कश्मीर लिखने वाले एबीपी के छात्र हैं, अभी भी आए थे. अभी भी RSS-ABVP के लोग आए थे. वो लोग हमारे प्रोटेस्ट को डिस्टर्ब करने की कोशिश किए. फ्री कश्मीर लिखने वाले हम लोग नहीं हैं. हमारे प्रोटेस्ट को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है.

जबकि छात्र जावेद अली खान का कहना है कि हमारी तीन डिमांड है. स्टूडेंट यूनियन, दूसरा किसी भी बच्चे पे कोई एक्शन नहीं होना चाहिए. तीसरा प्रॉक्टर और सिक्योरिटी एडवाइजर का इस्तीफा होना चाहिए. ये हमारी तीन डिमांड है. इस चीज को लेकर के 12 अक्टूबर से लगातार यहां धरना प्रदर्शन चल रहा है, हंगर स्ट्राइक पर बच्चे बैठे हुए हैं. आगे कहा, “आपको पता होगा कि बाहर से जो है कई लोगों का समर्थन मिल रहा है. यहां के एल्युमिनाई आ रहे हैं, सारी चीज आ रही हैं. ये सारी चीजें हैं. गुंडों द्वारा कहीं ऐसे दीवारों पे कुछ अलग पोस्टर चिपकवा दे रहा है जिससे ये प्रोटेस्ट खराब हो जाए. उससे जितने प्रोटेस्ट यहां बच्चे कर रहे हैं कोई लेना देना उन बच्चों का नहीं है. जामिया प्रशासन ने अपने गुंडों द्वारा वो चीजें षड्यंत्र रच कर करवाई हैं.

संबंधित खबरें

‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सनसनीखेज दावा, शाहिद मंजूर ने कसा तंज

18 में चाहिए थे 46 रन, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पलटा मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन कीं कक्षाएं

नोएडा में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, एक की मौत

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

Recommended Stories

‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सनसनीखेज दावा, शाहिद मंजूर ने कसा तंज

18 में चाहिए थे 46 रन, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पलटा मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन कीं कक्षाएं

नोएडा में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, एक की मौत

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट