नोएडा में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, एक की मौत

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र की है.
नोएडा
नोएडा में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र की है. आग से उठते धुएं का गुबार आसपास के इलाके में फैल गया. बताया जा रहा है कि आग ने पास की अन्य खाने-पीने की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद मौके पर एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे. धमाकों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी सामने आई है. हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नुकसान का आकलन संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा.

संबंधित खबरें

18 में चाहिए थे 46 रन, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पलटा मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन कीं कक्षाएं

नोएडा में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, एक की मौत

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर विवाद, 28 साल के अमित सभरवाल की गोली मारकर हत्या

Recommended Stories