‘मोदी का बाप भी जाएगा’, खरगे के बयान पर मचा हंगामा, PM पर टिप्पणी से गरमाई सियासत

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया. बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरगे ने कई राज्यों की सरकारों को निशाने पर लेते हुए उन पर चुनाव में वोटों की चोरी के आरोप लगाए.
खरगे की PM मोदी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत
खरगे की PM मोदी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया. बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरगे ने कई राज्यों की सरकारों को निशाने पर लेते हुए उन पर चुनाव में वोटों की चोरी के आरोप लगाए. इसी दौरान जब एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के कभी नहीं जाने की बात कही, तो खरगे ने जवाब देते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’ उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामे जैसी स्थिति बन गई.

कई राज्यों की सरकारों पर लगाए आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारों पर निशाना साधा, उन्होंने इन सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि ये वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई हैं. खरगे के इस बयान के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच बहस की स्थिति बन गई. इसी बीच एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी कभी नहीं जाएंगे.

‘मोदी कभी नहीं जाएंगे’ की टिप्पणी पर दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी नहीं जाएंगे, तो खरगे ने तीखे अंदाज में जवाब दिया, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’ उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई. खरगे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी पर लगातार सवाल उठा रही है. पटना में अपने संबोधन के दौरान खरगे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग भी उठाई.

संबंधित खबरें

JNU में ‘ग्रेफिटी वॉर’ से बढ़ा विवाद, दीवारों पर लिखे गए ‘अखंड भारत’ और ‘स्टॉप लव जिहाद’ के नारे

‘मोदी का बाप भी जाएगा’, खरगे के बयान पर मचा हंगामा, PM पर टिप्पणी से गरमाई सियासत

कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP पर लगाया आरोप

विंग्स ओवर गंगा: राफेल-तेजस का दमदार प्रदर्शन, गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब

मोकामा में दशकों से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक, कौन हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?

Recommended Stories