जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौटते समय हुआ हादसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया।
जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया. यह हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर वापस लौट रहा था. हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल थे.

चाई गांव की पहाड़ी के पास टूटा था संपर्क

जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत (Trans Bharat) कंपनी का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा था. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया जा रहा है. जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में चाई गांव की पहाड़ी के पास अचानक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया.

शुरुआत में हेलीकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद प्रशासन और बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई. हादसे में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई.

घटनास्थल पर पहुंचीं रेस्क्यू टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था. प्रशासन और संबंधित टीमें घटनास्थल पर कार्रवाई में जुटीं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जोशीमठ के पास चाई गांव में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुखद सूचना मिलने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

संबंधित खबरें

PNB में 35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, बैंक ने लौटाए सिर्फ 43 लाख रुपये

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’

जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौटते समय हुआ हादसा

‘यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी UCC लागू करेंगे’, अमित शाह का बड़ा ऐलान

सुप्रीम कोर्ट में सम्राट सरकार की 3 दलीलें पड़ीं भारी, मोकामा विधायक की जमानत रद्द

Recommended Stories