‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ के पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने शुरू कर दिए हैं. दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और शानदार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है. महज दो दिनों में इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रामायण’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की. फिल्म की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 127.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहले दिन का भारतीय नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये रहा. वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली.

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘रामायण’ ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 221.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले शनिवार के कलेक्शन पर टिकी हैं. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा होगा.

‘रामायण’ की इस सफलता के साथ ही रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी बड़ा बदलाव आया है. फिल्म करीब 221.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ उनकी छठी सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ग्रॉसर बन गई है. इसने ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘बर्फी’, ‘राजनीति’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस सूची में पहले नंबर पर ‘एनिमल’ है, जिसने दुनियाभर में 910.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे स्थान पर 541.76 करोड़ रुपये के साथ ‘संजू’ है. वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ ने 430.24 करोड़ रुपये और ‘ये जवानी है दीवानी’ ने 318 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पांचवें नंबर पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ है, जिसने 242.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

इसके बाद छठे स्थान पर ‘रामायण’ ने जगह बना ली है। वहीं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 221.28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सातवें नंबर पर है. ‘बर्फी’ ने 188.36 करोड़, ‘राजनीति’ ने 149.53 करोड़ और ‘तमाशा’ ने दुनियाभर में 131.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

फिलहाल ‘रामायण’ की शानदार कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. पहले वीकेंड में इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है.

संबंधित खबरें

‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मंजर देख रो पड़ी थीं सोनिया गांधी? किताब में 1992 की घटना का जिक्र

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख से ज्यादे दीये, CM योगी ने की राम-जानकी की पूजा

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ के पार

Recommended Stories

‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मंजर देख रो पड़ी थीं सोनिया गांधी? किताब में 1992 की घटना का जिक्र

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख से ज्यादे दीये, CM योगी ने की राम-जानकी की पूजा

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ के पार