योगी बोले- दिवाली में पटाखे फोड़ कर बहुत अच्छा किया…!

दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों ने बहुत अच्छा किया. योगी के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई.
CM YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार को दंगाइयों का काल माना जाता था. उस समय प्रदेश में दंगों और लंबे समय तक कर्फ्यू की स्थिति बनी रहती थी.

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में यूपी पीएसी की 34 कंपनियां भी समाप्त कर दी थीं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की चार बार सरकार रही और इन चारों कार्यकालों के दौरान प्रदेश में करीब 1500 दंगे हुए। कई-कई महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता था.

मुख्यमंत्री ने मौजूदा समय में त्योहारों के दौरान प्रदेश में बदले माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि धनतेरस के दिन बाजारों में रौनक और चहल-पहल देखने को मिली. उन्होंने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव का भी जिक्र किया और लोगों से पूछा कि उन्हें अयोध्या का दीपोत्सव कैसा लगा. इसके साथ ही उन्होंने दीपावली के आयोजन और लोगों के उत्साह पर भी बात की.

दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण को लेकर उठने वाली आवाजों पर भी सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दीपावली पर आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण की चिंता करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार के जरिए पूरे सिस्टम को प्रदूषित करने वालों पर कोई सवाल नहीं उठाता.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर लोग एक दिन पटाखे और आतिशबाजी करते हैं तो उससे होने वाला प्रदूषण भी समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ दीपावली मनाई और खूब आतिशबाजी की. सरकार ने भी आतिशबाजी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया. उन्होंने खुद अयोध्या में आतिशबाजी के आयोजन में शामिल होने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गलत काम होते हैं, तब उन पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन जब लोग अपने त्योहारों पर खुशी मनाते हैं तो कुछ लोगों को प्रदूषण याद आने लगता है.

संबंधित खबरें

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

योगी बोले- दिवाली में पटाखे फोड़ कर बहुत अच्छा किया…!

असम में बड़ा रेल हादसा! कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

Recommended Stories

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

योगी बोले- दिवाली में पटाखे फोड़ कर बहुत अच्छा किया…!

असम में बड़ा रेल हादसा! कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा