जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की घटना सामने आई है. बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अखरान इलाके के पास बाइक सवार हमलावरों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी. इस हमले में दो CRPF जवान घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

बाइक पर आए हमलावरों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर की फायरिंग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. उन्होंने अखरान के पास गश्त कर रहे CRPF जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हमले में घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

CRPF के 3 जवानों को लगी गोली

गोली लगने से कुल 3 CRPF जवान घायल, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पहला जवान – CT/GD राकेश दास

  • पिता का नाम: अरुण दास
  • निवासी: असम
  • पैर में गोली लगी है।
  • फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।

दूसरा जवान – CT/GD संतोष चंद्रू

  • पिता का नाम: महावीर
  • निवासी: पश्चिम बंगाल
  • पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है।
  • फिलहाल ऑपरेशन थिएटर (OT) में भर्ती हैं।
  • हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीसरा जवान – HC/GD सोमवीर सिंह

  • पिता का नाम: महावीर
  • निवासी: मध्य प्रदेश
  • बाएं हाथ में गोली लगी है।
  • फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।

पूरे इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की तलाश जारी

हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में भी तलाशी ले रही हैं, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके. फिलहाल सुरक्षाबल घटनास्थल पर तैनात हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. हमले में शामिल लोगों की पहचान और उनकी तलाश को लेकर अभियान जारी है.

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

दीवाली की आतिशबाजी पर सीएम योगी का करारा जवाब, बोले- दिवाली धूमधड़ाके से मनाना चाहिए!

असम में बड़ा रेल हादसा! कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

Recommended Stories