अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के लिए पैरोल की मांग की गई है.
अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के लिए पैरोल की मांग की गई है. उनकी दादी माता चरण कौर के निधन के बाद अमृतसर की अदालत में याचिका दाखिल की गई है. परिवार की ओर से मांग की गई है कि अमृतपाल को अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी रस्मों में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत या पैरोल दी जाए.

पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था. इसके बाद उनके अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई है. अमृतपाल सिंह के वकील करमवीर सिंह ने याचिका दायर किए जाने की जानकारी दी है.

12 नवंबर को होगी पैरोल याचिका पर सुनवाई

वकील करमवीर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह के मामले में अदालत में अर्जी लगाई गई है. उन्होंने कहा, “आज हमने सांसद भाई अमृतपाल सिंह के मामले में अदालत में एक अर्जी लगाई है. उनकी दादी, माता चरण कौर जी का 8 तारीख को निधन हो गया था। हमने कोर्ट से अंतरिम राहत या उचित पैरोल की मांग की है, ताकि अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी रस्में पूरी कर सकें.”

एडवोकेट करमवीर सिंह के मुताबिक, इस याचिका पर गुरुवार यानी 12 नवंबर को सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि परिवार के दिवंगत सदस्य के अंतिम संस्कार और धार्मिक रस्मों में शामिल होना अमृतपाल सिंह का संवैधानिक अधिकार है. वह एक सांसद हैं और ऐसे मौके पर उनकी मौजूदगी जरूरी है.

डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. उन्हें अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था. वह अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले से जुड़े मामले में भी आरोपी हैं.

मार्च 2023 में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके नौ सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. इसके बाद अमृतपाल को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. अब दादी के निधन के बाद परिवार की ओर से उन्हें अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग की गई है. अदालत में 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें रहेंगी.

संबंधित खबरें

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

कश्मीर में फिर किसकी साजिश? कुलगाम में CRPF जवानों पर हमला, 548 घटनाओं का आंकड़ा चौंकाने वाला

Recommended Stories