मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

देशभर में अमूल दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के प्रमुख पैक दूध वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा

देशभर में अमूल दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के प्रमुख पैक दूध वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है।

दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर देशभर के प्रमुख बाजारों में देखने को मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग वेरिएंट के दाम में करीब 4 से 5.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। ऐसे में रोजाना अमूल दूध खरीदने वाले परिवारों का मासिक बजट भी प्रभावित हो सकता है।

अमूल ताजा और गोल्ड के दाम में कितनी बढ़ोतरी?

अमूल के सबसे ज्यादा बिकने वाले वेरिएंट अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 प्रतिशत फैट) की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। यह करीब 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं, अमूल गोल्ड (6 प्रतिशत फैट) की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। यह करीब 5.5 प्रतिशत की वृद्धि है। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी।

उत्पादन और प्रोसेसिंग लागत बढ़ने से लिया फैसला

GCMMF के मुताबिक, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार इजाफा होना है। पिछले एक साल के दौरान हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले तेल खली, मक्का और शीरे जैसे कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली फिल्म और ईंधन की लागत में भी वृद्धि हुई है। कंपनी का कहना है कि इन बढ़ती लागतों का असर दूध उत्पादन और आपूर्ति पर पड़ रहा है।

कम बारिश से पशुपालकों की बढ़ी मुश्किलें

कंपनी ने बताया कि गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में कम और असमान बारिश के कारण पशुपालकों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में दूध उत्पादक किसानों को बेहतर कीमत देना जरूरी हो गया है।

GCMMF के अनुसार, पिछले एक साल में सदस्य दुग्ध संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को बेहतर भुगतान जारी रखने के उद्देश्य से खुदरा कीमतों में संशोधन किया गया है।

अमूल की कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को

GCMMF ने बताया कि अमूल के सहकारी ढांचे के तहत उपभोक्ताओं से मिलने वाले राजस्व का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा देश के 36 लाख दुग्ध उत्पादकों को वापस किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, दूध की बिक्री कीमत में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा भी किसानों तक पहुंचेगा। इससे दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस तरह अमूल ने बढ़ती उत्पादन लागत और किसानों को बेहतर भुगतान का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में इजाफा किया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

संबंधित खबरें

अखिलेश के PDA पर सेंध लगाएंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? 2027 से पहले सपा की बढ़ी चुनौती

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

Recommended Stories

अखिलेश के PDA पर सेंध लगाएंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? 2027 से पहले सपा की बढ़ी चुनौती

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका