ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो चलाने की योजना से लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात

Noida Metro Aqua Line Extension: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 2,390 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसमें पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से भी कनेक्टिविटी मिलेगी।

8.449 किलोमीटर का कॉरिडोर

एक्वा लाइन के इस विस्तार पर अनुमानित 2,390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 8.449 किलोमीटर लंबा पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा और इसमें पांच नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य बताया गया है।

प्रस्तावित रूट के पांच स्टेशन इस प्रकार हैं:

  1. नोएडा सेक्टर-61
  2. नोएडा सेक्टर-70
  3. नोएडा सेक्टर-122
  4. नोएडा सेक्टर-123
  5. ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4

इस रूट का सबसे अहम पहलू नोएडा सेक्टर-61 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा है। इससे यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर के दूसरे इलाकों तक जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

मैप से समझिए कहां से कहां तक जाएगी मेट्रो

प्रस्तावित कॉरिडोर नोएडा सेक्टर-51 से शुरू होगा और सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122 और सेक्टर-123 होते हुए ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक पहुंचेगा। इस विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी और आसपास की आवासीय सोसायटियों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस रूट के जरिए यात्रियों को सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन बदलने का विकल्प मिलेगा। यानी एक्वा लाइन से सफर करने वाले यात्री यहां से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में प्रवेश कर सकेंगे।

आईटी कंपनियों, मॉल और अस्पतालों को मिलेगा फायदा

मेट्रो विस्तार से कई बड़े व्यावसायिक और आईटी केंद्रों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। इनमें टेक महिंद्रा, टीसीएल टेक के कार्यालय, सेक्टर-73 स्थित ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 का गोल्डन आई ऑफिस एवं कमर्शियल स्पेस शामिल हैं। इसके अलावा गौर सिटी मॉल, ब्लू सफायर मॉल, H&S मॉल और ऑफिस स्पेस, सेक्टर-51 के पास IKEA और सेक्टर-73 स्थित एंथुरियम मॉल जैसे व्यावसायिक केंद्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा के लिहाज से भी यह कॉरिडोर महत्वपूर्ण होगा। इसके दायरे में कैलाश अस्पताल, रामा अस्पताल, क्लाउड9 अस्पताल और नोएडा सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान शामिल हैं।

गौर सिटी और क्लियो काउंटी के लोगों का सफर होगा आसान

इस मेट्रो विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख आवासीय सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। गौर सिटी-1, गौर सिटी-2 और नोएडा सेक्टर-122 की क्लियो काउंटी जैसी सोसायटियों के निवासियों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

फिलहाल इन इलाकों से नोएडा और दिल्ली के कई हिस्सों तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को राहत मिल सकती है।

संबंधित खबरें

अखिलेश के PDA पर सेंध लगाएंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? 2027 से पहले सपा की बढ़ी चुनौती

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

Recommended Stories

अखिलेश के PDA पर सेंध लगाएंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? 2027 से पहले सपा की बढ़ी चुनौती

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी हुआ महंगा, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो

कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई पैरोल, दादी के निधन के बाद कोर्ट में दाखिल हुई याचिका