‘गरीबी मिटाने के नारे लगाए, लेकिन…, खड़गपुर में PM मोदी का पिछली सरकारों पर निशाना

खड़गपुर में PM मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक गरीबी मिटाने के नारे लगाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव नहीं हुआ.
खड़गपुर
खड़गपुर में PM मोदी का पिछली सरकारों पर निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में IIT खड़गपुर के जुबली इवेंट में शिरकत की, IIT के 75 वर्ष पुरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों और प्रोफेसर से मुलाकात की, इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संस्थानों की उपलब्धियां समेत देश में हो रहे विकास का ज़िक्र किया, उन्होंने कहा की यहाँ भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य एक साथ जुड़ा है.

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी उन्मूलन को लेकर पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दशकों तक देश में गरीबी को एक स्थायी समस्या मान लिया गया था. गरीबी हटाने के नारे तो दिए जाते थे, लेकिन इसे खत्म करने के लिए जरूरी नीतिगत फैसले नहीं लिए जाते थे.

‘गरीबी खत्म करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत ने डंके की चोट पर कहा है, ‘Break the Limits. Unlock the Possibilities.'” उन्होंने बताया कि 20 साल पहले तक देश में गरीबी को ऐसी समस्या माना जाता था, जिसका समाधान संभव नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि पांच दशक पहले लाल किले से गरीबी मिटाने के नारे लगाए जाते थे, लेकिन जब ठोस कदम उठाने की बात आती थी तो पूरा सिस्टम योजनाओं को फाइलों में दबा देता था.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की बड़ी आबादी को देखते हुए पिछली सरकारों ने मान लिया था कि गरीबी कभी समाप्त नहीं हो सकती, इसी सोच के कारण गरीबी दूर करने के लिए प्रभावी नीतियां लागू करने का साहस नहीं दिखाया गया.

‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया गया मजाक’

प्रधानमंत्री ने अपने शुरुआती कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह पहली बार सत्ता में आए तो उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनवाने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, “संसद में लोगों ने इसका मजाक उड़ाया और पूछा कि यह कैसा प्रधानमंत्री है, जो शौचालय बनवाने की बात कर रहा है.”

पीएम मोदी ने कहा कि आलोचना करने वाले लोग यह समझ नहीं पाए कि शौचालय गरीब परिवारों के लिए कितना जरूरी है. विशेष रूप से गरीब महिलाओं और माताओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए इसकी अहम भूमिका है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जोर दिया कि गरीबी से लड़ने के लिए केवल नारे नहीं, बल्कि गरीबों की रोजमर्रा की समस्याओं को समझकर ठोस कदम उठाना जरूरी है.

संबंधित खबरें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार

Recommended Stories

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार