मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ. संस्कार की प्रक्रिया के वक़्त सीएम योगी मौके पर उपलब्ध रहे. सीएम योगी ने अपनी माँ के अर्थी को कंधा भी दिया और काफी भावुक नज़र आए. सीएम योगी की माँ के अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बाबा रामदेव, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे.
सीएम योगी ने की प्रभु राम से प्रार्थना
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर मां के अंतिम संस्कार की तस्वीर डालकर भगवान राम से प्रार्थना की। योगी ने पोस्ट किया, “प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो। यही प्रार्थना है। ॐ शांति।”
हरिद्वार के चंडीघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया. उनके छोटे भाई महेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके बड़े भाई मानवेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज भी शामिल हुए. सभी ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
मां के निधन से दुखी सीएम योगी का यह संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए प्रभु श्रीराम के चरणों में परम विश्राम की कामना की है.


