बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह छह लेन का पुल पटना और वैशाली को जोड़ेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात दी और 100 पीएम-ई बसों को हरी झंडी दिखाई। वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के विकास कार्यों का जिक्र किया और पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा।
बिहार
बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, ₹4,280 करोड़ के नीतीश सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर को तीन राज्यों के दौरे के तहत पश्चिम बंगाल के बाद बिहार पहुंचे. यहां उन्होंने वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया. बिहार के बाद प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश जाने का कार्यक्रम है.

19.7 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु

गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज है, जिसकी कुल परियोजना लंबाई 19.7 किलोमीटर है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं. यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है. इसका नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में रखा गया है.

इस पुल के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी.

‘छठी मईया के आशीर्वाद से विकास का पर्व मना रहे हैं’

वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां उमड़ा विशाल जनसमुदाय विकास के प्रति लोगों की जागरूकता का प्रमाण है. उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए छठ महापर्व का जिक्र करते हुए कहा कि माताओं और बहनों ने कठिन निर्जला व्रत रखकर परिवार, समाज और जगत के मंगल की कामना की. प्रधानमंत्री ने कहा, “अब छठी मईया के आशीर्वाद से हम यहां विकास का पर्व मना रहे हैं. बिहार की इस विकास यात्रा में हम सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं.”

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर रही है और इस अवसर पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक धरती वैशाली को विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए चुना गया है.

‘नीतीश जी के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे विकास अभियान’

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की. अब उनके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी टीम विकास के इस अभियान को आगे बढ़ा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि गंगा नदी पर बने छह लेन के नए पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में नीतीश सेतु रखा गया है. इससे किसानों को अपनी फसल, फल, सब्जियां, दूध और अन्य उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से युवाओं को शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी, जबकि बुजुर्गों और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने बिहार में आधुनिक सड़कों के तेजी से विकसित हो रहे नेटवर्क का भी जिक्र किया.

‘पहले घोटालों की गिनती होती थी, अब निवेश के आंकड़े आते हैं’

जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए के सत्ता में आने से पहले राज्य की पहचान घोटालों और अपराध की खबरों से होती थी, जबकि अब निवेश और विकास कार्यों की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा, “तब गिनती घोटालों की होती थी, लेकिन आज बिहार में हो रहे निवेश के आंकड़े पेश किए जाते हैं। तब अपराधों के आंकड़े आते थे, अब अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है.”

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के तहत बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिली है और पिछले एक वर्ष में हुए काम इसका उदाहरण हैं.

‘साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास को राज्य में आकर महसूस किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम किया है. पीएम मोदी के मुताबिक, गरीबी के खिलाफ लड़ाई में सफलता इसलिए मिल रही है क्योंकि सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है. केंद्र सरकार ने योजनाएं तैयार कीं और राज्य सरकार ने उन्हें जमीन पर लागू करने का काम किया.

100 पीएम-ई बसों को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में शहरी सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 100 आधुनिक पीएम-ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन इलेक्ट्रिक बसों से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों लाभार्थी परिवारों को उनके पक्के घरों की चाबियां भी सौंपी गईं. प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार करना है.

संबंधित खबरें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार

Recommended Stories

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार