यूपी में बच्चों से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 35 घायल

उत्तर प्रदेश में बच्चों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यूपी
यूपी में बच्चों से भरी बस का भीषण हादसा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार (24 नवंबर) सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. शैक्षणिक भ्रमण से लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 35 बच्चे घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

एक्सप्रेसवे के 209वें किलोमीटर पर हुआ हादसा

यह हादसा कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 209वें किलोमीटर पर सुबह करीब 5:45 बजे हुआ. कौशांबी के एक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए मथुरा गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे. रास्ते में बच्चों को शौचालय जाने के लिए बस एक्सप्रेसवे के किनारे रोकी गई थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. हादसे के समय बस में करीब 50 बच्चे और छह शिक्षक सवार बताए जा रहे हैं.

घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. साथ ही डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

हादसे को लेकर एसपी ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कौशांबी के छात्रों और स्कूल स्टाफ को लेकर बस मथुरा से लौट रही थी. दुर्घटना के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया जा रहा है. वहीं, मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

सुरक्षित बच्चों को घर भेजने की व्यवस्था

प्रशासन की ओर से हादसे में सुरक्षित बचे बच्चों और स्कूल स्टाफ को उनके घर पहुंचाने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान में भी हुआ था भीषण सड़क हादसा

इससे पहले राजस्थान में भी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई थी, जहां सड़क पर खड़े ट्रक से यात्रियों से भरा वाहन टकरा गया था. इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और हाईवे पर वाहनों के ठहराव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित खबरें

यूपी में बच्चों से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 35 घायल

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे

BREAKING: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सामने आई संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों की लिस्ट

बाबा रामदेव के बयान से बढ़ेंगी मुश्किलें? पतंजलि के कारोबार पर पड़ सकता है असर

बाबा रामदेव के निशाने पर धीरेंद्र शास्त्री, क्या 2027 से पहले यूपी में खुल रहा है यादव-ब्राह्मण-ठाकुर राजनीति का नया मोर्चा?

Recommended Stories

यूपी में बच्चों से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 35 घायल

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे

BREAKING: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सामने आई संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों की लिस्ट

बाबा रामदेव के बयान से बढ़ेंगी मुश्किलें? पतंजलि के कारोबार पर पड़ सकता है असर

बाबा रामदेव के निशाने पर धीरेंद्र शास्त्री, क्या 2027 से पहले यूपी में खुल रहा है यादव-ब्राह्मण-ठाकुर राजनीति का नया मोर्चा?