वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया, उन्होंने 28 छक्कों की मदद से 204 रन की तूफानी पारी खेली और सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया.
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी

महज 15 साल की उम्र में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। UAE के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 28 गगनचुंबी छक्के निकले, दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर वनडे प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए UAE के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद अगले 100 रन बनाने के लिए सिर्फ 24 गेंदें खेलीं. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 384.91 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने की UAE के बॉलर की पिटाई

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के लगभग हर बॉलर की जमकर पिटाई करी. उन्होंने इबरार अहमद को 13 गेंदों पर 6 छक्के, 5 चौके मारे. जाहिद अली की गेंदबाज़ी पर वैभव ने 14 गेंदों में 6 छक्के और एक चौका लगाया. वही बासिल हामिद के खिलाफ उन्होंने के 12 बॉल में 7 छक्के लगाए, उदिश सूरी के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों में 6 छक्के लगाए. सिमरनजीत सिंह की 5 गेंदों में उन्होंने 3 छक्के लगाए.

संबंधित खबरें

‘वैभव, अब…’, सूर्यवंशी की 204 रनों की तूफानी पारी के मुरीद हुए सूर्यकुमार, सहवाग और अश्विन

‘माफ कर दो, गलती हो गई…’ मेरठ में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया सलमान, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मोदी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े ऐलान, सिलचर को मिलेगा नया एयरपोर्ट, ₹19,934 करोड़ की सौगात

पुणे: कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े खूनी खेल! पहले फायरिंग, फिर धारदार हथियारों से हमला, VIDEO

चुनाव से पहले ही टूट गई ‘दो लड़कों’ की जोड़ी? CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

Recommended Stories