चुनाव से पहले ही टूट गई ‘दो लड़कों’ की जोड़ी? CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

UP चुनाव 2027 से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस के बीच चल रही सियासी खींचतान पर तंज कसा, उन्होंने 'दो लड़कों' की जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा है. बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले दो लड़कों की जोड़ी चुनाव परिणाम आने के बाद फेल होती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले ही विफल हो गई है, उन्होंने दोनों दलों के बीच चल रही बातचीत और उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर गठबंधन के आपसी तालमेल पर सवाल उठाए.

‘एक-दूसरे को शह और मात देने की चल रही राजनीति’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठकें हो रही हैं, जबकि दूसरी तरफ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है. इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के बीच एक-दूसरे को शह और मात देने की राजनीति चल रही है.

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल की ऐसी स्थिति उसकी नकारात्मक सोच का परिणाम है. उन्होंने दावा किया कि जनता लगातार इन पार्टियों को खारिज कर रही है.

‘गठबंधन के भी अपने नियम और शिष्टाचार होते हैं’

सपा और कांग्रेस के बीच जारी मतभेदों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन का अपना धर्म, नियम, मान्यताएं और शिष्टाचार होते हैं. लेकिन दोनों दलों के बीच जिस तरह की स्थिति दिखाई दे रही है, उससे उनके आपसी समन्वय पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि एक तरफ वह अपमानित हो रही है और दूसरी तरफ उसी अपमान को सामान्य बताने का प्रयास कर रही है.

NDA में किसी तरह का विवाद नहीं- सीएम योगी

एनडीए में सीट शेयरिंग और सहयोगी दलों के बीच कथित मतभेदों को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी सहयोगी दल एनडीए का हिस्सा हैं और आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे. गठबंधन के भीतर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर एनडीए की एकजुटता को लेकर भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया.

‘अयोध्या जाना अच्छी बात, लेकिन रामभक्तों से माफी मांगे सपा’

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और सनातन धर्म को लेकर समाजवादी पार्टी के रुख पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है. उन्होंने कहा कि अयोध्या जाना अच्छी बात है, लेकिन समाजवादी पार्टी को रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए. सीएम योगी ने 1990 के दशक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उस समय ही ऐसी सद्बुद्धि आ गई होती, तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नौबत नहीं आती.

संबंधित खबरें

चुनाव से पहले ही टूट गई ‘दो लड़कों’ की जोड़ी? CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार, दाल से लेकर दूध-अंडे तक महंगे, बिगड़ा आम आदमी की थाली का बजट

गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

सपा-कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन का पलटवार

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

Recommended Stories

चुनाव से पहले ही टूट गई ‘दो लड़कों’ की जोड़ी? CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार, दाल से लेकर दूध-अंडे तक महंगे, बिगड़ा आम आदमी की थाली का बजट

गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

सपा-कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन का पलटवार

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द