उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द कर दी है. दोनों से जुड़े मामले में कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो गई है.
उमर खालिद और शरजील इमाम
उमर खालिद और शरजील इमाम

वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. बुधवार (25 नवंबर) को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत याचिका पर कोई भी आदेश देने से पहले दिल्ली पुलिस का पक्ष सुना जाएगा. इसके साथ ही अदालत ने दोनों की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

कपिल सिब्बल ने की अंतरिम जमानत देने की मांग

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि जमानत याचिकाओं पर सुनवाई लंबित रहने तक उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत दी जाए. हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मांग पर तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस का जवाब देखने के बाद ही कोई आदेश पारित किया जाएगा.

मुकदमे में देरी को बनाया जमानत का आधार

उमर खालिद और शरजील इमाम ने निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी को आधार बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दोनों ने लंबे समय से जेल में बंद होने और मुकदमे की प्रक्रिया में देरी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है. अब दिल्ली पुलिस का जवाब आने के बाद शीर्ष अदालत दोनों की जमानत याचिकाओं पर आगे विचार करेगी.

संबंधित खबरें

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

अखिलेश का सियासी दांव… पांच टिकटों में ही कांग्रेस को दिखा दिया उसकी औकात!

‘हम भिखारी नहीं हैं…’, सपा की उम्मीदवार सूची पर भड़के इमरान मसूद

भारी हंगामे के बीच तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगाई दीपम, कई नेताओं को नजरबंद करने का आरोप

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

Recommended Stories