36 हजार सरकारी नौकरियां, विकास के बड़े दावे! धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

धामी सरकार ने अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. सरकार ने 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने और विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया..
धामी सरकार
धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण फैसलों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड केवल सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का दस्तावेज है.

घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे करने का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2014 से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिली है. बीजेपी ने अपने पिछले चुनावी घोषणापत्र में किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है, जबकि शेष वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

सीएम धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने हर चुनाव के बाद सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ते हुए बीजेपी को लगातार दूसरी बार सत्ता सौंपी थी.

36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, 11 हजार को मुफ्त कोचिंग

मुख्यमंत्री ने रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं. भर्ती परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू किया गया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस कानून के तहत गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना के तहत 11 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की बात भी कही गई.

कोविड काल में विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी किए राहत पैकेज

रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कोरोना महामारी के दौरान सरकार की ओर से किए गए राहत कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में पर्यटन, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की आर्थिक सहायता के लिए 200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया था.

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 205 करोड़ रुपये तथा स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई थी. कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना भी शुरू की गई थी.

महिला सशक्तिकरण से लेकर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, बेहतर सड़क नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है. सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है.

पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

सीएम धामी ने कहा कि जनता के सामने सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के संकल्प को दोहराया.

संबंधित खबरें

26/11 Mumbai Attack: आतंक के वो 60 घंटे, जब थम गई थी मुंबई की रफ्तार… 18 साल बाद भी जिंदा हैं हमले के जख्म

36 हजार सरकारी नौकरियां, विकास के बड़े दावे! धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

रिलीज से पहले फवाद-माहिरा की सीरीज पर संकट! नेटफ्लिक्स को सरकार की दो टूक

संविधान गौरव दिवस पर योगी का विपक्ष पर वार! बाबा साहेब के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस को घेरा

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, घुड़दौड़ देखने आए शख्स की मौत, भारी भीड़ के बीच बिगड़ी व्यवस्था

Recommended Stories

26/11 Mumbai Attack: आतंक के वो 60 घंटे, जब थम गई थी मुंबई की रफ्तार… 18 साल बाद भी जिंदा हैं हमले के जख्म

36 हजार सरकारी नौकरियां, विकास के बड़े दावे! धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

रिलीज से पहले फवाद-माहिरा की सीरीज पर संकट! नेटफ्लिक्स को सरकार की दो टूक

संविधान गौरव दिवस पर योगी का विपक्ष पर वार! बाबा साहेब के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस को घेरा

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, घुड़दौड़ देखने आए शख्स की मौत, भारी भीड़ के बीच बिगड़ी व्यवस्था