Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत सेन महाराज जयंती कार्यक्रम में शिरकत कर विकास योजनाओं की घोषणा की

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महान संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती समारोह में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में इतनी भारी संख्या में लोगों के पहुंचने पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

संत शिरोमणि सेन भगत जी महाराज ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा की शिक्षा दी। संत शिरोमणि श्री सेन महाराज ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश पूरे समाज को दिया।

संत, महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने संत और महापुरुषों के विचारों के प्रचार एवं प्रसार के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, सरकार ने पिछड़े वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं भी लागू की हैं।

क्रीमी लेयर सीमा बढ़ी, शिक्षा ऋण आसान हुआ

सरकार ने क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, पिछड़े वर्ग के बच्चों को देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख और विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत कल महिलाओं के खातों में दूसरी किस्त जमा की गई। साथ ही, हमारी सरकार ने पट्टेदार किसानों को उनके खेत का मालिकाना हक देने का कार्य भी पूरा किया।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और सीवरेज निर्माण

सरकार ने किसानों के फसल खराब होने पर 15,627 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का काम पूरा किया। वहीं, लाडवा विधानसभा के विकास कार्यों को गति देने के लिए 16.5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। लाडवा में एक लोक निर्माण विभाग (PWD) रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, लाडवा की रिहायशी कॉलोनी में सीवरेज का कार्य भी करवाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 22.47 करोड़ रुपये है।

लाडवा में अंबेडकर भवन और सामुदायिक केंद्र अपग्रेड

लाडवा में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इंद्री रोड पर सामुदायिक भवन बनाए जाने की भी घोषणा की गई। सामुदायिक केंद्र लाडवा को उन्नत (अपग्रेड) किया जाएगा। साथ ही, लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। लाडवा के गांवों के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। इसके अलावा, भूमि का निरीक्षण कर लाडवा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का एक नया सेक्टर बनाया जाएगा।

शिक्षण संस्थान का नाम संत सेन महाराज के नाम पर

संत शिरोमणि श्री सेन महाराज के नाम से किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा और कृष्ण बेदी ने भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज