Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

SIR प्रक्रिया में राहत: पश्चिम बंगाल और केरल में मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

SIR Process : देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया की समय सीमा में चुनाव आयोग ने वृद्धि कर दी है। नए कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल में गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जो पहले 4 दिसंबर थी। इसी तरह, केरल में भी मतदाता सूची में सुधार के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संशोधन देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है। आयोग ने कहा कि नए शेड्यूल के तहत 11 दिसंबर तक पोलिंग स्टेशनों को व्यवस्थित किया जाएगा और आवश्यक सुधार कार्य पूरे किए जाएंगे। 12 से 15 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल अपडेट और ड्राफ्ट रोल तैयार करने की प्रक्रिया चलेगी। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी किया जाएगा। इसके बाद नागरिक 15 जनवरी तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी गणना फॉर्म और दावों-आपत्तियों पर निर्णय लेंगे और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 12 फरवरी को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

BLOs के लिए राहत

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस बदलाव से बूथ स्तर अधिकारी (BLOs) को महत्वपूर्ण राहत मिली है। कई BLOs अभी तक गणना फॉर्म जमा कराने और उनके डिजिटलीकरण का कार्य पूरा नहीं कर पाए थे। समय सीमा बढ़ने से उन्हें सभी फॉर्म सही तरीके से दर्ज करने और प्रक्रियाओं को पूर्ण करने का पर्याप्त समय मिल गया है।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन (अपडेटेड) बनाना है। समय सीमा बढ़ने से यह सुनिश्चित होगा कि सभी योग्य नागरिक अपनी पहचान और मतदाता पंजीकरण सही तरीके से कर सकें। इसके साथ ही फॉर्म भरने में किसी से भी हुई त्रुटि को सुधारने का अवसर मिले और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों और BLOs से अनुरोध किया है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग दें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करें।

यह भी पढ़ें सोनागाछी समेत कई रेड-लाइट एरिया में लगेगा विशेष कैंप, SIR के लिए यौनकर्मियों की मदद का उद्देश्य

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज