प्रदर्शन के लिए CJP ने की नयी तारीख़ की मांग, बीजेपी ने कहा- ‘देश की स्थिरता……’

एक बार फिर से कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से नयी तारीख की मांग की है. जिसमे सीजेपी की 24 घंटे का अल्टीमेट सामने आया है.
CJP
प्रदर्शन के लिए CJP ने की नयी तारीख़ की मांग

एक बार फिर से कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से नयी तारीख की मांग की है. जिसमे सीजेपी की 24 घंटे का अल्टीमेट सामने आया है. इस बात पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. बीजेपी के राष्टीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा- ‘ देश की स्थिरता के साथ आपने मजाक बना के रखा है क्या? आप सच में युवा है क्या जिसको देश की शांति की कोई चिंता नहीं है बस देश में अराजकता फैला रहे है’.

बीजेपी राष्टीय प्रवक्ता ने कहा, “आप एक साल तक ऐसा कुछ नहीं करेंगे और इसी शर्त पर छोड़ा गया है. युवाओं की ठेकेदारी आपने कब से ले ली? युवा वो भी है जो जापान में एशियन गेम्स में जाता है, देश के लिए सौ से अधिक पदक जीतता है और देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा होता है. युवा वो भी है कैप्टन स्मित माछर जो तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकता है. युवा वो है जो आज बड़ी संख्या में स्टार्टअप कर रहा है, चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध पर भारत को पहुंचा रहा है…”

आगे गुरु प्रकाश ने आज इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर निशाना साधते हुए कहा की इन्हे देख कर मुझे भेड़िया आया भेड़िया आया वाली कहानी याद आती है. जहा भी चुनाव हो रहे है जिसमे कांग्रेस हार रही है जनता कांग्रेस को हर जगह से नकार रही है जिससे उनका ये रूप सामने आ रहा है. ये कह रहे है वोट चोरी हो रही है लेकिन जहां बैलट पर चुनाव हो रहा है वह पर भी तो कांग्रेस हार ही रही है.

गुरु प्रकाश ने कहा की, “असम के सिलचर में कांग्रेस हारी, त्रिपुरा में लोकल पोल में कांग्रेस हारी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस हारी. यह भी बताना चाहिए आप लोगों को कि CJI ने चिट्ठी का जवाब दिया है, नेता विपक्ष को कि हमारे प्रशासनिक क्षमता में यह क्षेत्र नहीं आता है, मामला न्यायाधीन है, मामला विचाराधीन है, तो जानबूझकर यह नाटक नौटंकी का दौर है…”

CJP के वजह से राहुल गाँधी के अंदर डर का माहौल

राहुल गाँधी और विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के आह्वान पर गुरु प्रकाश ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि- ‘ राहुल गाँधी पर अपने खुद के अस्तित्व का ख़तरा मंडरा रहा है, उनकी तो उनके पार्टी में ही पूछ नहीं है, इनकी पार्टी और इनके गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई है…. इन्हे इस बार का दर है की सारा श्रेय पिछली बार की तरह CJP न ले जाए, लोकतंत्र तो आपके पार्टी में है आपकी पार्टी में बस परिवारवाद है.

बीजेपी का तेजस्वी यादव पर हमला

इसी बीच बिहार में बीजेपी के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि- ‘राहुल गांधी के बुलावे पर तेजस्वी दिल्ली में ड्रामा करने पहुंचे हैं. बूथ पर मेहनत माइक पर मेहनत कर जीत चाहते हैं. जिस फर्जी वोटर के सहारे यह चुनाव जीतते थे, कहते थे कि जिन्न निकलेगा आज चुनाव आयोग उसका सफाया कर रहा है तो उन्हें पीड़ा हो रही है.

संबंधित खबरें

गृह मंत्रालय का बड़ा फ़ैसला, जंतर मंतर पर अबसे नहीं होगा कोई प्रोटेस्ट, तय हुई 3 जग़ह

प्रदर्शन के लिए CJP ने की नयी तारीख़ की मांग, बीजेपी ने कहा- ‘देश की स्थिरता……’

राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत की मीडिया से बातचीत कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए…….।

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

Recommended Stories

गृह मंत्रालय का बड़ा फ़ैसला, जंतर मंतर पर अबसे नहीं होगा कोई प्रोटेस्ट, तय हुई 3 जग़ह

प्रदर्शन के लिए CJP ने की नयी तारीख़ की मांग, बीजेपी ने कहा- ‘देश की स्थिरता……’

राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत की मीडिया से बातचीत कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए…….।

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में